फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांच दिन से टंकी का वाल्व खराब, पंप हाउस से हुई जलापूर्ति

Wed, 01 Apr 2026 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। नगर में मुख्य बाजार स्थित पानी की टंकी का वाल्व पांच दिन से खराब है। स्थानीय स्तर पर वाल्व खोलकर उसे सही कराने का प्रयास सफल नहीं हो सका। मंगलवार को पंप हाउस से सीधे घरों में जलापूर्ति की गई। वाल्व की खामी को दुरुस्त होने में कुछ दिन और लगने की बात कही गई है।
विज्ञापन


नगर के जोन-एक में बनी इस पानी की टंकी से रोजाना सुबह-शाम जलापूर्ति की व्यवस्था है। इधर पांच दिनों से वाल्व खराब होने के कारण करीब तीन हजार घरों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को दूर लगे हैंडपंप या फिर पड़ोसियों के सबमर्सिबल पंप से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। मंगलवार को प्रयास के बाद भी मिस्त्री वाल्व को दुरुस्त नहीं कर सका। इस पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पंप हाउस से सीधे घरों में जलापूर्ति की गई। हालांकि सभी घरों में जरूरत के अनुसार पानी नहीं पहुंचा।
शिवम द्विवेदी, आशीष सिंह, हीरू सिंह, श्रवण कुशवाहा ने बताया कि जलापूर्ति ठप होने से कपड़े धोने और अन्य दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। श्रवण कुशवाहा ने बताया कि सबमर्सिबल पंप चलाकर पड़ोसियों को जरूरत का पानी दिया जा रहा है। ईओ मनीष राय ने बताया कि वाल्व पूरी तरह खराब है। कानपुर से नया मंगवाकर लगवाया जाएगा। अभी पंप हाउस से जलापूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें