फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 11 तक हो सकती वीआईपी रोड में धंसे डॉट नाले की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वीआईपी रोड में सीएसए के पास करीब 20 मीटर लंबाई में डॉट नाला धंसा है। इसकी वजह वहां मनमाने तरीके से संचार केबल डालना और इसके लिए खोदी गई ट्रंच से पानी पहुंचना बताया जा रहा है। 20 फीट खोदाई के दौरान बार-बार आसपास की मिट्टी धंसने की वजह से मरम्मत कार्य तय समय में पूरा न हो पाने की संभावना है। अफसरों का कहना है कि 11 अक्तूबर तक मरम्मत का काम पूरा हो सकता है।
विज्ञापन


वीआईपी रोड में सीएसए के पास अंग्रेजों के जमाने का डॉट नाला धंसने से सीएसए और जीएसवीएम मेडिकल कालेज परिसर में गंदा पानी भर रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जल निगम ने 6 अक्तूबर को वहां खोदाई कराई। मरम्मत कार्य के लिए 10 अक्तूबर तक इस रोड में कंपनीबाग चौराहे से रावतपुर स्टेशन तिराहे तक यातायात रोक दिया गया है। इससे हजारों लोग परेशान हैं। जल निगम को खोदाई के तीसरे दिन बुधवार को क्षतिग्रस्त डॉट नाले का एक सिरा मिल गया। वहां शटरिंग लगाई जा रही थी। टूटे नाले से गंदा पानी निकालने के लिए डीवाटरिंग पंप लगाए गए हैं।

जल निगम के अवर अभियंता अनुराग सिंह ने बताया कि नाला चालू होने और खोदाई के दौरान बार-बार आसपास की मिट्टी धंसकने से मरम्मत कार्य में दिक्कत हो रही है। दिन-रात काम कराया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि गुरुवार तक टूटे डॉट नाले के दूसरे सिरे तक खोदाई पूरी हो जाए। ऐसा होते ही उसमें पाइप बिछाने के साथ ही दोनों तरफ चैंबरों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। फिर भी यह कार्य 10 अक्तूबर तक नहीं पूरा हो जाएगा। कोशिश की जा रही है कि 11 अक्तूबर तक काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें