फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल की पिटाई से छात्रा की हालत बिगड़ी

Tue, 15 Sep 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मदर टेरेसा स्कूल में 10वीं की छात्रा प्रज्ञा शुक्ला को छमाही परीक्षा में कम नंबर आने पर प्रिंसिपल ने इतना पीटा कि उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और प्रिंसिपल के खिलाफ नौबस्ता थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


संजय गांधी नगर निवासी कारोबारी संजय शुक्ला की बेटी प्रज्ञा ने बताया कि सोमवार को हिंदी के पीरियड में प्रिंसिपल वीना साइलस क्लास रूम में पहुंचीं और उसे बुलाकर कम नंबर आने का कारण पूछा। कोई जवाब न मिलने पर डंडा उठाकर उसकी कमर में मारती चलती गईं।

स्कूल के छात्रों ने बताया कि छुट्टी के बाद प्रज्ञा बेहोश होकर गिर गई थी। मां प्रज्ञा को लेकर अस्पताल पहुंचीं और पति को सूचना दी। बेटी को अस्पताल में देख पिता का गुस्सा फूट पड़ा और 100 नंबर पर सूचना कर दी। पुलिस और प्रज्ञा के परिवार वाले स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रिंसिपल सामने नहीं आईं।
विज्ञापन


स्कूल के प्रबंधकों ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की पर संजय ने प्रिंसिपल के खिलाफ बेटी को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। एसओ का कहना है कि प्रिंसिपल पर आरोप तय होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रिंसिपल वीना साइलस से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होेंने किसी भी छात्रा को पीटे जाने से इंकार किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें