प्राथमिक जांच में आरोप झूठे पाए गए हैं
जांच में पता चला कि छात्रा सुबह करीब 10:30 बजे शिवराजपुर बाजार स्कूल ड्रेस में पहुंची थी। उसने जमीन पर कपड़े बेचने वाले नूर आलम की दुकान से पांच सौ रुपये में जींस और टॉप खरीदा। फिर टीम ने नूर आलम के अलावा पास में ही कपड़ों की दुकान चलाने वाले नूर आलम के भाई इमरान और कॉस्मेटिक दुकानदार आशु के बयान भी दर्ज किए। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए हैं। छात्रा ने झूठ क्यों बोला, इसकी जांच की जा रही है।
मेडिकल हुआ, दर्ज किए बयान
बिठूर पुलिस ने मंगलवार को मुस्कान का मेडिकल करवाने के साथ ही उसके बयान दर्ज किए। बयानों में उसने पूर्व में बताए गए आरोपों को ही दोहराया है। पुलिस का मानना है कि अगर स्कूटी सवार महिला ने उसे नशीला इंजेक्शन लगाया तो वह 40 किमी तक कैसे पहुंच गई। अब तक की जांच में छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए हैं।