कानपुर। सात साल पहले टैक्सी चालक के बलिया निवासी हत्यारोपी मोनू यादव को कानपुर एसटीफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लखनऊ के सरोजनी नगर में अपहरण, हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज है। काफी समय से फरार होने के कारण उस पर 50 हजार का इनाम रख मामला एसटीएफ की दो यूनिटों को दिया गया। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक मोनू राजस्थान में एक मिठाई की दुकान पर पहचान छिपाकर काम कर रहा था।
मोनू 14 जुलाई 2019 में अपने तीन चार साथियों के साथ में एयरपोर्ट जाने के लिए टैक्सी बुक की थी। टैक्सी गोरखपुर निवासी शुभम पांडे चला रहा था। बीच रास्ते में मोनू और उसके साथियों ने टैक्सी लूट का प्रयास किया तो सभी ने मिलकर शुभम की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। सभी आरोपी टैक्सी लेकर वाराणसी भाग गए थे। सरोजनी नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की तो मोनू बंगलूरू भाग गया। जांच एसटीएफ को मिली थी। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक गुरुवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लखनऊ पुलिस के सुर्पुद कर दिया गया है। (ब्यूरो)