फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संग पानी के लिए मची हाय तौबा

Thu, 09 Jun 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
water
विज्ञापन
कानपुर। आंधी आने के दूसरे दिन बुधवार को भी बिजली की आंखमिचौली से शहर के 30 से ज्यादा मोहल्लों में जलापूर्ति ठप रही। कुछ जगह पानी पहुंचा वह भी नाममात्र का। 20 लाख से ज्यादा लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि करते रहे। उधर, जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरपीएस सलूजा के  अनुसार रातभर बिजली आने पर ही सुबह सामान्य रूप से जलापूर्ति संभव है।
विज्ञापन

7 जून को आंधी में बिजली जाने से गंगा बैराज, लोअर गंगा कैनाल, भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से बेनाझाबर वाटर वर्क्स की जलापूर्ति बंद होने के बाद देर शाम को भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से पानी मिलना शुरू हुआ था। इस पानी को ट्रीट कर सुबह शहर के 67 वार्डों की पानी की टंकियों में पहुंचाया गया। इस वजह से मोहल्लों में लो-प्रेशर से पानी पहुंचा, नल भी सुबह पांच बजे के बजाय कहीं साढ़े छह तो कहीं सात बजे आए और तीन घंटे सप्लाई होने के बजाय आधे घंटे में ही चले गए। सुबह आठ बजे बेनाझाबर वाटर वर्क्स की बिजली गुल हो गई। इस वजह से ट्रीटमेंट प्लांट और वहां से पानी टंकियों में जाना बंद हो   गया। दोपहर में भैरोघाट की भी बिजली दो बार जाने से बेनाझाबर को जलापूर्ति साढ़े चार घंटे ठप रही। बैराज से शाम पांच बजे बेनाझाबर में पानी आना शुरू हुआ। इस वजह से शाम को जलापूर्ति व्यवस्था बुरी तरह चरमरा   गई।जलकल विभाग ने विभिन्न मोहल्लों में पानी के 28 टैंकर भेजे। वहीं बुधवार को विभिन्न मोहल्लों में 36 हैंडपंप और 9 लीकेज ठीक कराए।
शाम को शुरू हुई बैराज-साउथ पाइप लाइन की टेस्टिंग
बैराज से साउथ सिटी तक बिछी पाइप लाइन की टेस्टिंग 24 घंटे बाद बुधवार शाम को शुरू हो पाई। टेस्टिंग के दौरान रात नौ बजे तक कहीं भी लीकेज होने की सूचना नहीं है। जल निगम ने बैराज से साउथ सिटी तक बिछाई गई पाइप लाइन की टेस्टिंग 7 जून को शुरू की थी। इस लाइन में बैराज से एक घंटे तक पानी छोड़ने के बाद आंधी आने की वजह से बैराज की बिजली गुल हो गई थी और जलापूर्ति ठप हो गई थी। जल निगम के अधीक्षण अभियंता एके जिंदल ने बताया कि शाम 3 बजे बिजली आने पर बैराज ट्रीटमेंट प्लांट के दो पंप चलाकर से साउथ सिटी तक पाइप लाइन की टेस्टिंग शुरू की गई। कहीं लीकेज की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें