कानपुर। आईटीबीपी के जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी के कटे हाथ की जांच के लिए गुरुवार को पुलिस ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज प्रशासन से संपर्क किया। पर यहां जांच नहीं हो पाई। मेडिकल कालेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरी ने बताया कि इस कालेज में फाॅरेंसिक पैथालॉजी नहीं है। इसलिए इस तरह कटे हाथ की जांच नहीं हो सकती। लखनऊ में जांच कराने की सलाह दी गई है। (ब्यूरो)