फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

“नागिन का हमला”: नाग पर लाठी बरसा रहे थे लोग, नागिन ने कर दिया पलटवार, लोगों में मची भगदड़

Sat, 05 Nov 2022 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

टोला खंगारन में ग्रामीणों ने जैसे ही नाग पर लाठियां बरसाईं, तो नागिन ने पलट कर हमला कर दिया। इससे लोग दहशत में आ गए और अफरातफरी मच गई। हालांकि कुछ युवकों ने दोनों को मार दिया और दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
नाग-नागिन को लोगों ने मारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में एक नलकूप के पास डेरा जमाए नाग-नागिन के जोड़े को ग्रामीणों ने मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह नाग-नागिन नलकूप पर आने वाले लोगो फुसकारकर डरा कर भगा देते थे, जिससे ग्रामीणों दहशत में जी रहे थे।हालांकि नाग-नागिन को ग्रामीणों ने मारकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन

नाग-नागिन की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला हमीरपुर जिले के राठ तहसील के टोला खंगारन गांव का है, जहां गांव निवासी जानकी तिवारी के नलकूप में पिछले तीन माह से नाग-नागिन का जोड़ा रह रहा था।
इसी के चलते आसपास के लोग दहशत में थे। कुछ लोग सांपों के जोड़े को पकड़वाने के लिए सपेरे की तलाश कर रहे थे। वहीं,  कुछ लोग झाड़-फूंक वालों की तलाश में थे, लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो लोगों ने खुद ही लाठी-डंडे से मार दिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जब लोगों ने लाठी-डंडों से जैसे ही नाग को बाहर निकाला और उसे मारने लगे तभी नागिन ने सामने से हमला बोलते हुए लोगों को खदेड़ दिया और भयानक फुफकार मानना शुरू कर दिया। इसके चलते ग्रामीण दहशत में आ गए और फिर लोगों ने नाग-नागिन दोनों को मार दिया।
विज्ञापन

इसके बाद और फिर उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इतना खतरनाक और बड़ा सांप इस क्षेत्र में कभी कबार ही दिखाई देता है। जोड़ों में इनको बहुत कम ही देखा गया है। फिलहाल नाग नागिन के जोड़े की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें