फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की रंगरलियां: नग्न अवस्था में लोगों ने जमकर पीटा, प्रेमिका से मिलने पहुंचा था घर, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 03 Nov 2022 05:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

सुमेरपुर कस्बे में एक सिपाही को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए अर्ध नग्न हालत में पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने उसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे की कांशीराम कॉलोनी में प्रेमिका से मिलने जाना सिपाही को भारी पड़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे नग्न अवस्था में पकड़कर धुन दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप है।

विज्ञापन

बता दें कि जिले में अभी यातायात प्रभारी के दुकानदारों के साथ मारपीट कर सामान फेंकने का विवाद थमा भी नहीं और खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक और वीडियो वायरल हो रहा है। सुमेरपुर थाने में  कई साल से तैनात जनपद जौनपुर निवासी सिपाही अमन सिंह का सुमेरपुर कस्बे की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
इसे लेकर सिपाही अक्सर कांशीराम कॉलोनी जाया करता था। इसको लेकर पड़ोसियों को एतराज था। बुधवार रात जब सिपाही अमन सिंह  काली पल्सर से अपनी प्रेमिका को लेकर कांशीराम कॉलोनी पहुंचा और दोनों एक कमरे में बंद होकर रंगरलियां मना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवा कर सिपाही अमन को अर्ध नग्न हालत में जमकर पीटा और उसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया है। सदर क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सुमेरपुर के थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सिपाही के खिलाफ कार्रवाई कर तुरंत रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें