गोष्ठी में किसानों को जानकारी देते विशेषज्ञ। संवाद
रसूलाबाद। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर शनिवार को रसूलाबाद ब्लॉक परिसर में कृषि विभाग की ओर मेले का आयोजन किया गया। साथ ही किसान समृद्धि एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किसान गोष्ठी हुई। विशेषज्ञों ने आधुनिक खेती के साथ ही मक्का का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अक्षय द्विवेदी ने की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. पूनम लाल ने कहा कि आधुनिक एवं तकनीकी खेती अपनाकर किसान आय बढ़ा सकते हैं। इफको के प्रतिनिधि अभय राज ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग की जानकारी दी।
कुलदीप वर्मा ने मक्का की उन्नत खेती, अधिक उत्पादन और नई तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक किया। यहां जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, बीडीओ विपुल विक्रम सिंह चौहान, पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह पाल, सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार, राज नारायण, प्रभारी कृषि बीज भंडार सुधीर कुमार आदि रहे।