फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 70 लाख की चोरी कर उन्नाव की ओर भागे शातिर, पुलिस ने खंगाले 320 कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गेस्ट हाउस के केयरटेकर के घर से 70 लाख चोरी करने वाले शातिर उन्नाव की ओर भागे हैं। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की टीमों ने बुधवार तक 320 कैमरों की फुटेज खंगाल ली है। फुटेज के अनुसार आरोपी उन्नाव की ओर जाते दिखे हैं। चोरी के बाद आरोपी रामपुरम से पीएसी मोड़ चौराहे से शिवकटरा, लालबंगला होते हुए जाजमऊ गए हैं।
विज्ञापन


रामपुरम निवासी जटाधर दीक्षित परिवार समेत चित्रकूट धाम और मैहर देवी दर्शन करने के लिए गए थे। इसी दौरान 28 जून की रात में चोरों ने घर के अंदर के कई ताले तोड़कर नगदी, जेवरात समेत 70 लख रुपये का माल पार कर दिया था। सीसीटीवी में स्विफ्ट कार से रेकी करने के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि कार सवार चोर बंदरिया पार्क से आगे शताब्दी पार्क होते हुए सुनसान एरिया से अंधा मोड़ की ओर निकल गए थे। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें