फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूल संचालक ने कक्षा दो की छात्रा संग की घिनौनी हरकत

Wed, 30 Jul 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। रनियां थाना क्षेत्र के एक स्कूल संचालक ने अपने ही स्कूल की कक्षा दो की छात्रा के साथ सोमवार को वैन में नाजुक अंगो से छेड़छाड़ कर घिनौनी हरकत की। इसके बाद मासूम को धमका कर शांत करवा दिया। घर पर कपड़े बदलने के दौरान मां ने शरीर पर निशान देखे तो बच्ची ने स्कूल संचालक की करतूत बयां कर दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रनियां थाना के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि क्षेत्र के एक विद्यालय में उसकी सात वर्षीय बेटी कक्षा दो और पांच वर्षीय बेटा कक्षा एक का छात्र है। दोनों एक साथ स्कूल संचालक की वैन से आते जाते हैं। वैन को स्कूल संचालक रघुवीर कुशवाहा ही चलाता है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चों को संचालक ने पहले छोड़ दिया था। वैन में सिर्फ उसके बच्चे ही बैठे थे। आरोप लगाया कि संचालक ने रास्ते में बेटी के साथ गलत हरकतें कीं।
जब बेटी घर पहुंची और कपड़े उतारने पर उसके शरीर पर लाल निशान मिले तो पत्नी ने बेटी से जानकारी की। इस पर बेटी रोने लगी और उसने संचालक की करतूत बताई। बेटी ने बताया कि कई बार संचालक पहले भी उसके साथ गलत हरकतें कर चुका है। उसने बेटी को घर पर जानकारी देने पर जान से मारने की बात कह धमकाया था। बेटी के साथ हुई घिनौनी हरकत से परिजनों में आक्रोश रहा। थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। इधर घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर जांच की। सीओ सदर संजय वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकाने, पॉक्सो एक्ट आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी स्कूल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें