कानपुर। शिक्षक-कर्मचारी संगठन अटेवा ने शनिवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले और विधायक सुरेंद्र मैथानी को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। संगठन ने कहा कि एनसीटीई ने नौ अगस्त 2017 को अधिसूचना जारी कर सभी शिक्षकों पर समान पात्रता नियम लागू करने का प्रावधान है। इसको रद्द कराया जाए।
जिला महामंत्री सुनील बाजपेयी ने बताया कि यदि सरकार संशोधन कर राहत नहीं देती तो अटेवा/एनएमओपीएस राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव, मंडलीय मंत्री यतींद्र शर्मा, कुलदीप यादव, नीरज तिवारी, सुनील बाजपेई आदि मौजूद रहे। संवाद