फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मौत की छतों’ पर चले हथौड़े

Fri, 10 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। ‘अमर उजाला’ की मुहिम के बाद नगर निगम ने शहर में लगी करीब 10 हजार अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। शहर में होर्डिंग, बैनर, विज्ञापन पट हटाने के साथ ही अतिक्रमण हटवाया गया। वस्त्र भवन के पास से अतिक्रमण हटाने के बाद दो टूटी दुकानों में आग लगने पर हंगामा हुआ। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

शहर भर में हजारों अवैध होर्डिंग, यूनीपोल, विज्ञापन पट लगे हैं। ‘अमर उजाला’ ने चेताया था कि आंधी-तूफान में इनके गिरने से किसी की जान जा सकती है। ऐसा हुआ भी, सोमवार रात आई आंधी में श्यामनगर में एक अवैध होर्डिंग टूट कर गिरी जिससे एक युवक की मौत हो गई। पहले भी कई हादसे हुए। अब प्रशासन और नगर निगम अमला अवैध होर्डिंग हटाने के लिए सड़क पर उतरा। जोन-6 के प्रभारी अतुल कृष्ण के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ते ने मरियमपुर स्थित जोनल कार्यालय से विजय नगर, डबल पुलिया होते हुए बगिया क्रासिंग तक अवैध रूप से लगी छह होर्डिंग ध्वस्त कीं। इस दस्ते ने एसीएम आरपी त्रिपाठी के नेतृत्व में कल्याणपुर पुलिस के साथ गुरुदेव पैलेस क्रासिंग से वस्त्र भवन तक अवैध पक्की दुकानों को तोड़ 18 अवैध कब्जे ध्वस्त किए। इसके बाद अभियंत्रण विभाग की टीम वहां मलबा हटाने लगी, तब एसीएम, पुलिस और प्रवर्तन दस्ता वहां से लौट गया। जिन दुकानदारों की दुकानें टूटीं, उन्होंने एक बिल्डर पर उनकी टूटी दुकानों में आग लगाने का आरोप लगाया। डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि अवैध होर्डिंग, कैंटी लीवर, पोस्टर और बैनर हटाने के लिए गुरुवार को नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है। नगर आयुक्त पहले से अभियान चल रहे हैं। जहां भी मजिस्ट्रेट, पुलिस की जरूरत पड़ेगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। 
जोनवार कार्रवाई की गई
जोन-1 में मकानों सहित विभिन्न तरह के भवनों पर विज्ञापन पटों पर लगे सभी साइनेक्स, फ्लैक्स फाड़े गए। इस जोन के प्रभारी नंदकिशोर ने दावा किया कि माल रोड सहित क्षेत्र के सभी भवनों पर लगे विज्ञापन पट फाड़ दिए गए हैं। भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। इसी तरह जोन-2 में श्याम नगर चौराहे से कृष्णा नगर गेट तक तीन बड़ी होर्डिंग, 12 क्यास्क और सात बैनर हटाए गए। जोन-4 के प्रवर्तन दस्ते ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क से एक, कर्नलगंज थाने के बाहर एक, ग्रीन पार्क चौराहे पर एक और रावतपुर स्टेशन के पास जेसीवी लगाकर और ट्रैफिक रोककर दो अवैध होर्डिंग हटवाई। जोन-5 में बर्रा हनुमान मंदिर से शास्त्री चौक तक 25 बड़ी होर्डिंग तोड़ी गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें