फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी का यौनशोषण करने के आरोपी व रिसेप्शनिस्ट को भेजा जेल

Mon, 08 Dec 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली में कल्याणपुर मार्ग स्थित एक होटल के कमरे से पुलिस ने किशोरी को युवक के साथ आपत्तीजनक हालत में बरामद किया था। साथ ही पुलिस ने युवक व होटल के रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शनिवार को थाने में औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के हृदयपुर निवासी विपिन यादव पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन में जुटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटे बाद शिवली में कल्याणपुर मार्ग स्थित गुरु कृपा पैलेस ओयो होटल में छापा मारा।
पुलिस ने किशोरी को होटल के एक कमरे से बरामद किया। साथ ही आरोपी विपिन व रिसेप्शन पर मौजूद उसका सहयोगी कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र आयुष कटियार को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से दोनों आरोपियों के मोबाइल, होटल का रजिस्टर व आयुष के पास से 1800 रुपये बरामद किए। मामले में फील्ड युनिट ने भी घटना स्थल पर छानबीन की थी। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी विनय के खिलाफ किशोरी का यौन शोषण करने की धारा बढ़ाई गई है। रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें