फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज रेलमंत्री कानपुर मेल को दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली नियमित ट्रेन का सोमवार दोपहर 3:30 बजे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो उद्घाटन करेंगे। वह वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया है। इससे कानपुर वासी गाैरवान्वित हैं। हालांकि अभी नियमित संचालन की अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14153/14154 कानपुर मेल दोनों दिशाओं में प्रतिदिन चलेगी। इससे कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिल गया है। खास बात यह है कि ट्रेन रात में सफर कराएगी और सुबह दिल्ली पहुंचा देगी। इससे नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और दिल्ली में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को खासी सहूलियत होगी। कानपुर सेंट्रल से ट्रेन रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलकर सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इसका संचालन रोजाना होगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है।


ट्रेन में 22 एलएचबी कोच
ट्रेन में 22 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं। इसमें जनरल, स्लीपर, तृतीय एसी, द्वितीय एसी और प्रथम एसी श्रेणी की सुविधा होगी। सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि नई ट्रेन के संचालन से कानपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने मंधना ट्रैक के भी जल्द चालू होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन





सेंट्रल स्टेशन पर 47 स्थानों पर पुलिस तैनात
कानपुर। कानपुर मेल के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर जीआरपी ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। जीआरपी के ड्यूटी चार्ट के अनुसार, स्टेशन के गेट नंबर एक से चार, टिकट घर, पोर्टिको, फुट ओवरब्रिज, प्लेटफॉर्म और समारोह स्थल समेत 47 स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। दो क्विक रिस्पांस टीमें (क्यूआरटी) और महिला हेल्प डेस्क भी तैनात रहेगी। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे शेषमणि उपाध्याय को सुरक्षा व्यवस्था का पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह को सहायतार्थ अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें