कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय पिच क्यूरेटर कार्यशाला का शुभारंभ बृहस्पतिवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुआ। कार्यशाला में बीसीसीआई के वरिष्ठ पिच क्यूरेटर तापोस चटर्जी और सुरेंद्र सिंह चौहान ने विभिन्न जिलों से आए 25 प्रतिभागियों को पिच निर्माण, मिट्टी की गुणवत्ता, पिच की तैयारी और उसके रखरखाव से जुड़ी जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों और पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पिच क्यूरेटर दिवंगत शिवकुमार को श्रद्धांजलि दी। यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, यूपीसीए एकेडमी के सीईओ दीपक शर्मा, मनोज पुंडीर, सुजीत श्रीवास्तव, रीता डे, भूपेंद्र सिंह अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।