फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन शुक्रवार को लखनऊ के होटल में किया गया। इसमें आईआईए ने औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने, बेरोजगारी दूर करने और विकसित भारत बनाने का आह्वान किया। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के 700 से अधिक उद्यमियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उद्यमियों को उद्योग संचालन में आने वाली समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। नीति संशोधन की आवश्यकता को प्रदेश सरकार के साथ साझा करने के लिए कहा। कॉरपोरेट ट्रेनर सोनू शर्मा ने उद्यमिता बढ़ाने के लिए टिप्स दिए।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले संगठन के चैप्टरों को सम्मानित किया गया। हापुड़ 83.32 प्रतिशत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला आईआईए चैप्टर रहा। बाराबंकी को दूसरा, ग्रेटर नोएडा को तीसरा, बरेली को चौथा और मुजफ्फरनगर को समग्र विकास में पांचवां स्थान मिला। इस मौके पर नीरज सिंघल, आलोक अग्रवाल, दिनेश गोयल, अवधेश कुमार अग्रवाल, दीपक बजाज, तरुण खेत्रपाल, सुनील वैश्य, दिनेश बरासिया, हर्षल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें