फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मन की बात में आज शहर से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के तहत कानपुर नगर से जुड़ेंगे। उन्हें सुनने के लिए मसवानपुर के एक गेस्ट हाउस में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई गई है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के 22,569 बूथों पर संबोधन सुनने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि क्षेत्रीय पदाधिकारी आवंटित जिलों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ मन की बात सुनेंगे। विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ मसवानपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, आनंद सिंह, राजेश पटेल, पवन प्रताप सिंह, वीरेंद्र तिवारी आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें