फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: छात्रा पर धर्मांतरण-निकाह का दबाव, युवक स्कूल आते-जाते करता है परेशान, जानें पूरा मामला

Fri, 10 Mar 2023 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा पर युवक निकाह करने और धर्मांतरण का दबाव बना रहा है। वहीं, विरोध पर भाई बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में कक्षा नौ में पढ़ने वाली किशोरी पर उसी के मोहल्ले का युवक निकाह करने का दबाव बना रहा है। शिकायत पर युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर किशोरी व उसके भाई की पिटाई कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह एक कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। पड़ोस में ही रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक स्कूल आते-जाते उसका रास्ता घेर कर उसे परेशान करता है। धर्मांतरण कर उस पर निकाह करने का दबाव बना रहा है।
मामले की जानकारी पर किशोरी की मां ने युवक के घर जाकर परिजनों से शिकायत की। इस पर परिजन भी युवक के साथ निकाह कराने की धमकी देने लगे। इसके बाद में युवक ने किशोरी के घर आकर उसे व उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाह न करने पर किशोरी व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें