फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव, चारा लेने गई थी खेत, परिजन बोले- हत्या कर लटकाया शव

Fri, 10 Mar 2023 10:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र मेंबुधवार से लापता किशोरी का शव गुरुवार दोपहर गांव के बाहर पेड़ पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आंशका जताई है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की मोर्च्यूरी में पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई किशोरी का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। वह एक दिन पहले बुधवार को घर से निकली थी। शाम तक नहीं आने से परिजन परेशान थे। तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर तिर्वा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

विज्ञापन

अगले दिन गुरुवार की दोपहर उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला तिर्वा कोतवाली के सेमपुर गांव का है। बताया जा  रहा है कि गांव निवासी मुन्नू यादव की 14 वर्षीय पुत्र नैंसी  बुधवार की सुबह घर से चारा लाने के लिए खेत पर पर गई थी।
दोपहर तक वापस नहीं होने पर परिजन परेशान हुए। देर शाम तक भी वह नहीं लौटी, तो तालश की। कहीं पता नहीं चलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद भी तलाश करते रहे। इस बीच गुरुवार की सुबह नैंसी का शव गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर दुपट्टा लटका मिला।

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इससे वहां हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आंशका जताते हुए आरोप लगाया।

हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच
कोतवाल डॉ. महेश वीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक को हिरासत में लेकर पूछताछ
किशोरी के ने मिलने पर परिजनों ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद में गांव के ही रहने वाले पवन कुमार (30) के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें