कानपुर। प्रजापति सभा कानपुर की 24वीं आमसभा में रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान व नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रजापति भवन दामोदरनगर में हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम न्यायिक बिल्हौर सत्यपाल प्रजापति, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन राजकुमार, अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा लखनऊ राजेंद्र प्रसाद प्रजापति और शिवसेवक प्रजापति ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अधिवेशन में 2023-24 व 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट व आय-व्यय बजट प्रस्तुत किया गया। अतिथियों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। चुनाव अधिकारी शिवनाथ सिंह प्रजापति ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। (संवाद)