उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसी) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा नगर के34 और कानपुर देहात के पांच केंद्रों पर होगी। प्रदेश भर में नौ सौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 12 सितंबर को ऑफलाइन और 15 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा होगी।
जेईईसी केसचिव एसकेवैश्य ने बताया कि प्रदेश में 2.40 लाख सीटों के लिए 3.91 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। केंद्र में सभी परीक्षार्थियों को सैनिटाइजर और मास्क लाना होगा। बिना मास्क आने वाले छात्रों के लिए केंद्र पर ही मास्क की व्यवस्था की जाएगी।
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए फे स रिकग्नाइजर (फोटो मिलान मशीन) से हाजिरी लगवाई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर सभी का टेंपरेचर चेक किया जाएगा, ज्यादा टेंपरेचर आने पर अलग कमरे में परीक्षा देनी होगी। प्रवेश पत्र में परीक्षार्थियों को केंद्र की जानकारी मिल सकेगी।
कानपुर देहात के परीक्षा केंद्र- गवर्नमेंट डिग्री कालेज अकबरपुर, अकबरपुर इंटर कालेज अकबरपुर, दयानंद ग्राम औद्योगिकी इंटर कालेज बाराहपुर अकबरपुर, क्षेत्रीय इंटर कालेज रोशनाई और श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कालेज मोहम्मदपुर मलासा।