फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दिया बेटी बचाओ का संदेश

Wed, 11 Feb 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीएस पीजी कॉलेज के खेल-कूद महोत्सव ‘रोवर्स-रेंजर्स’ के अंतिम दिन डीजी और डीबीएस को ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन, जनसंख्या वृद्धि और भ्रष्टाचार से निपटने की झांकी भी निकाली गई।  खेल-कूद महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। जो विजेता बने, उन्हें क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. इंदु सक्सेना ने सम्मानित किया।

साथ ही उच्च शिक्षाधिकारी ने कहा कि खेल-कूद से शारीरिक विकास होता है। यही विकास आपदा की स्थिति से निपटने में मददगार साबित हो सकता है।

प्रिंसिपल डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। साथ ही सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन और प्रबंध समिति की सदस्य कुमकुम स्वरूप ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मानसिक और शारीरिक विकास होता है। सबसे बड़ी बात है कि व्यक्तित्व निखराता है। इस दौरान पोस्टर, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई।

किम्स गेम, फायर फाइटिंग और स्ट्रेचर ड्रिल में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लघु नाटिका का मंचन भी हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें