कानपुर। पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मसवानपुर निवासी दुर्गेश कश्यप को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल दिया। रविवार को रावतपुर निवासी विनय गौतम ने दुर्गेश पर सोशल मीडिया पर मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। (संवाद)