कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अगले महीने आयोजित होने वाले रबी कृषि मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। रबी फसलों के बीजों की बिक्री पांच नवंबर से शुरू होगी। मेले में किसानों को न केवल बीज उपलब्ध कराए जाएंगे बल्कि उन्हें नई कृषि तकनीकों, मिट्टी की जांच और रोगग्रस्त पौधों की वैज्ञानिक जांच की सुविधाएं भी मिलेंगी। गुरुवार को आयोजित मेला तैयारी की समीक्षा बैठक में विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने सभी समितियों को निर्देश दिए कि किसानों के हित में अधिक से अधिक उपयोगी और बीज प्रदर्शित करने वाले स्टाल लगाए जाएं। ब्यूरो