फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए का भ्रम दूर करने के लिए पार्टी ने बनाई रणनीति, 56 लाख परिवारों से मिलेंगे भाजपाई

Sun, 29 Dec 2019 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून की हकीकत लोगों को बताने के लिए भाजपाई प्रदेश के 56 लाख परिवारों से मिलेंगे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि पार्टी लोगों का भ्रम दूर करने के लिए पूरे देश में यह अभियान शुरू कर रही है। 
विज्ञापन


यूपी के गांवों, मजरों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक पांच कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है, जो घर-घर जाकर सीएए के विषय में जानकारी देंगे। छह से 20 जनवरी तक पूरे प्रदेश में जगह-जगह बड़ी जनसभाएं की जाएंगी। इन जनसभाओं में केंद्रीय स्तर के मंत्री, प्रमुख पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इसी तरह पार्टी के निर्देश के अनुुसार केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को सीएए के विषय में जागरूक करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। बाद में उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय के सिविल लाइंस आवास पर मौजूद भाजपाइयों से मुलाकात कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने वालों में विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, डॉ. वीना आर्या, अनूप अवस्थी, आलोक मिश्रा, शिवराम सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, अनूप अवस्थी, शशांक मिश्रा, सरन तिवारी, ज्ञानेंद्र जैन, कैलाश, डा अनुराग मेहरोत्रा, नीरज गुप्ता व अभिषेक समेत अनेक लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें