फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी 91 टेनरियों को खोलने का आदेश

Wed, 27 May 2015 02:46 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने फरवरी से बंद पड़ी जाजमऊ की 91 टेनरियों को खोलने के आदेश दे दिये हैं। इस संबंध में मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद आदेश हुए कि टेनरी मालिक 6 जून तक सभी व्यवस्था दुरुस्त कर लें। 6 से 26 जून तक केंद्रीय और राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की संयुक्त टीमें टेनरियों की अलग-अलग मॉनीटरिंग करेंगी। मॉनीटरिंग रिपोर्ट एनजीटी के सामने पेश होगी। एनजीटी प्रत्येक टेनरी की मॉनीटरिंग रिपोर्ट के अनुसार ही उन्हें आगे खोलने या बंद करने का आदेश देगी। उधर, टेनरियों के खुलने के आदेश से जाजमऊ में खुशी का माहौल है। बुधवार से टेनरियां खुल जाएंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फरवरी में एनजीटी ने प्रदूषण को लेकर जाजमऊ की 98 टेनरियों को बंद करने के आदेश दिए थे। विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन भी किया गया। परेशान टेनरी मालिकों और एसोसिएशन ने इसकी गुहार मुख्यमंत्री से लगाई थी। एनजीटी में 19 मई को हुई टेनरियों की सुनवाई में मानक पूरे करने वाली सात टेनरियों को खोलने के आदेश दिए गए। जबकि बाकी 91 टेनरियों के लिए 26 मई की तारीख तय की गई थी। मंगलवार को एडवोकेट जनरल विजय बहादुर राज्य सरकार की ओर से बंद 91 टेनरियों को खोले जाने और जाजमऊ ट्रीटमेंट प्लांट के मॉर्डनाइजेशन का लॉग व शॉर्ट टर्म प्रारूप लेकर एनजीटी के सामने पेश हुए। वहीं मौके पर टेनरी मालिकों की ओर से एनजीटी को यह आश्वासन दिया गया कि वे मानक के अनुसार काम करेंगे।
मौके पर मौजूद ऑल ओवर इंडिया इंवायरमेंटल सस्टेनबिलटी कमेटी फॉर टेनरीज के एक्जीक्यूटिव मेंबर असद कमाल और लेदर काउंसिल के बोर्ड मेंबर जावेद इकबाल ने बताया कि एनजीटी ने इसे मानते हुए फिलहाल सभी बंद टेनरियों को खोलने के आदेश दे दिए हैं। आदेश के साथ ही टेनरियों को उनकी मशीनरी, प्लांट और मानक के जरूरी उपकरण लगा कर व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए गए। मौके पर अब्दुल कुद्दूस हादी और परवेज अंसारी समेत लेदर इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्लान पर 800 करोड़ खर्च करेगी सरकार
इस फैसले में राज्य सरकार ने एनजीटी को लिख कर दिया है कि टेनरियों के अपग्रेडेशन और मॉर्डनाइजेशन के लिए सरकार शॉर्ट टर्म, लॉग टर्म प्लान के लिए 500 से 800 करोड़ खर्च करेगी। जाजमऊ में जल संस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट में फिलहाल 26 एमएलडी की क्षमता है। सरकार दो नए प्लांट पर काम करेगी। नए प्लांट की डीपीआर तैयार करने के लिए नौ करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें