बांदा। बेटियों और भतीजी की शादी में लिए कर्ज उतारने की चिंता में वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब भतीजी नाश्ता देने कमरे में गई तो वृद्ध फंदे से लटका मिला।
बिसंडा थाना व कस्बा निवासी बिंदा (75) ने बुधवार की रात किसी समय कमरे में छप्पर की धन्नी में साफी से फंदा लगा लिया। गुरुवार की सुबह जब भतीजी रत्ना उसे नाश्ता देने गई तो उन्हें फंदे से लटका पाया। भतीजे धनंजय ने बताया कि बिंदा की चार पुत्रियां हैं। घर में कपड़ों में प्रेस करके जीविका चलाते थे। वह भूमिहीन थे।
बिंदा ने अपनी चार पुत्रियों और भतीजी की शादी के लिए समय-समय पर गांव के लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज करीब तीन लाख रुपये का है। वर्ष 2023 में भतीजी रत्ना की शादी की थी। इससे पूर्व वर्ष 2017 में अन्य पुत्रियों की भी शादी की थीं। कर्ज चुकाने की चिंता में वह मानसिक रूप से कमजोर भी हो गए थे। घर में पत्नी चुन्नी हैं। उधर, बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि परिजन दिमागी रूप से कमजोर होने की भी बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
18जेएनडी12-अज्ञात महिला, जो अपना पता नहीं बता रही है। स्वयं