फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गर्मी में बढ़ी फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या

Sun, 31 May 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। गर्मी और उमस के कारण त्वचा रोग के मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ गई है। अस्पतालों की ओपीडी में हर दिन 40 से 50 लोग खुजली, घमौरी, फंगल इंफेक्शन, दाद और एलर्जी का इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सलेमपुर सीएचसी की ओपीडी में शनिवार को 60 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इनमें 28 मरीजों ने त्वचा रोग संबंधी समस्या बताई। इधर राजपुर पीएचसी की ओपीडी में 75 मरीज इलाज कराने पहुंचे। यहां पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार के अलावा त्वचा रोगियों की भरमार रही। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के चलते बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में घमौरियां, फोड़े-फुंसी, खुजली, एलर्जी और त्वचा पर दाने निकलने की शिकायतें बढ़ी हैं।
वहीं, तेज धूप और उमस के कारण लोगों के चेहरे पर काली झाइयां और त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। डॉ. ध्रुव सिंह ने बताया कि लगातार पसीना आने से शरीर में नमी बनी रहती है। इससे बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं। सबसे ज्यादा परेशान बच्चों और लंबे समय तक धूप में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण त्वचा पर लाल चकत्ते, जलन, खुजली और रैशेज आ जाते हैं। कई लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे संक्रमण गंभीर रूप ले लेता है। उन्होंने शरीर को साफ और सूखा रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................

त्वचा रोग से बचने के लिए क्या करें

- सूती और हल्के कपड़े पहनें
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिये
- पसीने वाले कपड़े तुरंत बदलें
- धूप में निकलते समय शरीर को ढककर रखें
- त्वचा रोग से बचने के लिए ये न करें
- गीले या पसीने वाले कपड़े लंबे समय तक न पहनें
- खुजली या दाद होने पर खुद से दवा न लें
- तौलिया, कपड़े और अन्य व्यक्तिगत सामान साझा न करें
- तेज धूप में लंबे समय तक बिना सुरक्षा के न रहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें