फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरोग्य मेले में सर्दी-खांसी और कोल्ड, डायरिया के मरीज बढ़े

Mon, 26 Jan 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सुबह और रात में ठिठुरन बढने से सर्दी, खांसी और वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार को राजपुर और रसधान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ऐसी ही बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। डाक्टरों का मानना है कि मौसम में बदलाव वायरल संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन

राजपुर में आयोजित आरोग्य मेला में आए खासबरा के बुजुर्ग नन्हे (75) पैरो में अकड़न और सीने में दर्द की समस्या बताई। मदियापुर की सलीमन (71) ने खांसी और सीने में दर्द की समस्या बताई। इनकी बलगम की जांच कराई गई। वहीं, अनवा की केशकली और ततारपुर के शकूर अली ने बुखार और पेट दर्द की तकलीफ बताई। कस्बा की आमीना खातून ने छह वर्षीय बेटे आदिल तीन वर्षीय बेटी जैनब कखांसी और कोल्ड की समस्या बताई। डॉ. हरदीप व आशीष मिश्रा ने मरीजों का उपचार किया।
मेले में आए 80 मरीजों में 35 मरीज खांसी जुकाम व वायरल बुखार से पीड़ित रहे। 12 मरीजों की जांच कराई गई। वहीं, आठ मरीजों के खून के नमूने लिए गए। डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि ठंड में इम्युनिटी कमजोर होने वाले लोगों में गले में खराश, खांसी जुकाम व वायरल की समस्या ज्यादा हो रही है। दिन में पछुआ हवाएं चलने से गलन के कारण शरीर तापमान के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहा है। इससे सर्दी- खांसी जैसे रोग बढ़ रहे हैं। दोपहर 2 बजे डीपीएम अमिताभ वर्मा ने मेला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी । इधर रसधान पीएचसी में 71 मरीज इलाज कराने पहुंचे। ज्यादातर मरीज खांसी, सांस फूलने और वायरल और पेट दर्द की समस्या से पीडित थे। डॉ. सना कौसर ने मरीजों का इलाज कर अस्थमा के मरीजों को ठंड से बचाव की सलाह दी। यहां 12 मरीजों की जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें