फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन से अधिक चढ़ गया रात का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। क्रमिक रूप से बढ़ते तापमान के बीच रात का पारा दिन की तुलना में अधिक उछल गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 12 मई के सामान्य औसत 39.8 की तुलना में 1.4 डिग्री कम रहा लेकिन रात का तापमान सामान्य औसत 24.2 से 2.2 डिग्री अधिक रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हवाओं के टकराने से एक-दो दिन मौसम में तब्दीली हो सकती है। तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी रहेगी।
विज्ञापन

एकीकृत प्रादेशिक पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि मध्य यूपी के ऊपर साइक्लोनिक परिसंचरण बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ भी है। इससे क्षोभ मंडल के ऊपरी हिस्से में पछुवा हवा आ रही है। इसके निचले हिस्से में पुरवा हवा आ रही है। दोनों हवाओं के टकराने से कानपुर परिक्षेत्र में रात में गरज-चमक के साथ बाद बादल आ सकते हैं। एक-दो दिन के बाद यह सिस्टम निकल जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह में अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री तक बढ़ सकता है। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आने वाले पांच दिनों में हल्के बादल रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें