फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रात का पारा चढ़ने से उमस रही, दिन में तेज हवा से राहत

Sun, 03 May 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिन और रात के तापमान में हर दिन बदलाव हो रहा है। रात का पारा चढ़ने से शुक्रवार रात में उमस रही। हालांकि शनिवार को तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के बाद उमस की संभावना जताई थी। इसका असर देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार रात में तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार रात पारा 22.8 डिग्री बढ़ गया। 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से उमस रही। रात में बिजली गुल होने पर पंखे व कूलर बंद होने पर लोग उमस के चलते पसीने से तरबतर हो गए।
शनिवार को दिन का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण पूर्व दिशा से 8.2 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे गर्मी से राहत रही। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डाॅ. अजय मिश्र ने बताया कि फिलहाल बादल छाए रहने और रविवार के बाद दो दिन तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें