कानपुर। आईसीएआई की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की ओर से शुक्रवार को लखनपुर स्थित आईसीएआई भवन में डिकोडिंग द न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2025 ए पैराडाइम शिफ्ट इन टैक्सेशन विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि नया कानून कर प्रणाली को सरल, स्पष्ट और आधुनिक बनाने वाला है। मुख्य वक्ता सीए पंकज अग्रवाल ने कहा कि पुराने कानून से नए कानून में परिवर्तन के दौरान अनुपालन संबंधी सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। इसमें अधिनियम की प्रमुख परिभाषाओं, कर योग्यता से संबंधित सेक्शन दो से सात तक के प्रावधानों को सरल एवं व्यावहारिक बनाया गया है। सीए राजीव मेहरोत्रा ने वित्त विधेयक 2026 में प्रस्तावित संशोधनों पर भी प्रकाश डाला। संदीप जैन ने स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) के प्रावधानों पर चर्चा की। मौके पर चेयरमैन सीआईआरसी सीए अंकुर गोयल, गोविंद कृष्णा, सुधींद्र जैन, वैभव गुप्ता, निकिता अग्रवाल, नरेंद्र कपूर, अक्षय गुप्ता, मनु अग्रवाल, डीएस सिन्हा, ओंकार नाथ टंडन आदि मौजूद रहे।