फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जहानाबाद, बिंदकी, घाटमपुर के लिए बंद ई-बसें, अब सिर्फ शहर में दाैड़ेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के जहानाबाद, बिंदकी और घाटमपुर के लिए ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब ई-बसों का संचालन अब सिर्फ नगर सीमा क्षेत्र में ही होगा। नगर विकास विभाग ने इसके निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद ई-बसों का संचालन कराने वाली कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (केसीटीएसएल) ने इन्हें आसपास के क्षेत्रों से हटाकर शहर के विभिन्न रूटों पर लगा दिया है। इस फैसले से प्रतिदिन करीब दो हजार यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

केसीटीएसएल शहर में सौ बसों का संचालन करा रहा है जिनमें से वर्तमान में 92 ई-बसें ही रूट पर हैं। अभी तक 92 में से 49 ई-बसें शहर जबकि बाकी ये ई-बसें शहर के साथ ही घाटमपुर, बिंदकी, जहानाबाद, चौडगरा में भी चलाई जाती थी। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलता था। अब इन रूटों पर ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। केसीटीएसएल के प्रबंधक (संचालन) अभिनव निगम ने बताया कि अभी तक इन रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जा रहा था लेकिन अब नगर विकास विभाग के निर्देश आए हैं कि ई-बसें सिर्फ नगर क्षेत्र में ही चलाई जाएं। इसके बाद इन बसों को शहर के विभिन्न रूटों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें