कानपुर। जाजमऊ पुलिस ने चोरी के माल को नाली में गड्ढा बनाकर छिपाने के मामले में पुलिस ने आरोपी की मां को भी जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। बीती 12 जनवरी रात को रिटायर्ड एसबीआई कर्मी सुधीर अग्रवाल के बंद मकान में चोरों ने करीब 40 लाख लाख के गहने पार किए थे। पुलिस फिरोज उर्फ अजमेरी, अंकित और माल खरीदने वाले सराफ अनुराग त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अंकित की मां ने घर के सामने नाली में गड्ढा बनाकर चोरी के 60 प्रतिशत माल को छुपाया था। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अंकित की मां राजकुमारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद