फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्लॉट पर कब्जा, छोड़ने के एवज में मांगे 20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के नवीननगर में एक महिला ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सूर्य कुटुंब अपार्टमेंट आवास-विकास निवासी नीता पांडेय ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2022 में नवीननगर के प्लॉट को अपने ससुर रामशरण पांडेय से रजिस्ट्रर्ड गिफ्ट डीड कराई थी। ससुर ने उस प्लॉट की अक्तूबर 2021 को फतेहपुर, बिंदकी के गांव बदौरी निवासी अनिल तिवारी को रजिस्ट्री करा दी। अनिल तिवारी ने बसंती उर्फ शांति नाम की महिला को बतौर किरायेदार रख लिया। अक्तूबर 2025 को बसंती से प्लॉट खाली करने के लिए कहा तो अपने बेटे अमित और आदर्श को बुला लिया। प्लॉट छोड़ने के बदले में 20 लाख रुपये मांगे। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि तहरीर पर आदर्श तिवारी, बसंती, अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें