फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू के ड्रामे से बोर हो जाते हैं दर्शक

Fri, 22 Jan 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटीवी के लोकप्रिय हल्के-फुल्के ड्रामा सीरियल ‘नीली छतरी वाले’ के मुख्य किरदार ‘शिवाय’ (हिमांशु सोनी) गुरुवार को पहली बार शहर आए। शो के प्रमोशन के दौरान कहा कि वह अब पारंपरिक अवतार में आम आदमी को बचाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


बोले, यह सीरियल सास, बहू के ड्रामा से अलग है। आजकल सास-बहू का ड्रामा देखकर दर्शक बोर हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि रविवार को रात 8:30 बजे आने वाले शो में शिव के आधुनिक रूप (शिवा) कूल माइंड में नजर आते रहे हैं।

दर्शकों को शिव लीला वाले एपीसोड आम आदमी के रूप में स्वयं भगवान और एक आम आदमी के बीच अनूठी कहानी पसंद आ रही है। कहा कि वह सीरियल के माध्यम से लोगों को मुश्किल से मुश्किल घड़ी में सच्चाई की डगर में डटे रहने का संदेश देंगे।

उन्होंने बताया कि शिवलीला सीरीज में भगवान दास (एपीसोड के किरदार) को समस्या की दो स्थितियों के बीच फंसा दिखाया जाएगा। इसमें अच्छाई और बुराई में किसी एक को चुनना होगा। इसमें शिव स्वर्गलोक के अपने अनुभव बताएंगे और भगवानदास पर निर्णय छोड़ देंगे।
विज्ञापन


रोल से खुद में आया बदलाव
हिमांशु सोनी ने बताया जयपुर में जन्मे मध्यम वर्ग परिवार से हूं। पहले छोटे छोटे रोल से शुरुआत की थी। इसके बाद सबसे बड़ा अनुभव बुद्धा सीरियल से मिला। इसमें बुद्ध के जीवन से जुड़ी 10 किताबें पढ़नी पढ़ी। लगभग 9 महीने की कड़ी मेहनत के बाद रोल से जीवन में बदलाव आया। इसके बाद शिवा के रोल को खूब मजे से कर रहा हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें