फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चौकीदार की कनपटी पर तमंचा लगाकर, इन्वर्टर, बैटरी लूट ले गए बदमाश

Tue, 31 Mar 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के अगवासी में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी को बदमाशों ने निशाना बनाकर इन्वर्टर बैटरी सहित अन्य सामान पार कर दिया। टंकी के चौकीदार ने तमंचे के बल पर लूटपाट करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

अगवासी गांव में जलजीवन मिशन के तहत संचालित पानी की टंकी पर तैनात चौकीदार/ऑपरेटर हमीद अली ने बताया कि वह रविवार रात करीब 12 बजे बाउंड्री के अंदर सो रहे थे। तभी चार बदमाश परिसर में घुस आए। उनमें से एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर मोबाइल छीन लिया। वहीं, बाकी तीन लोगों ने इन्वर्टर और बैटरी निकाल ली और धमकी देते हुए भाग निकले। इसके कुछ देर बाद उसने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर आ गए। उसने गांव के एक युवक के मोबाइल से घटना की जानकारी पुलिस को दी।
बता दें कि इस पानी की टंकी का उद्घाटन 17 मार्च को राज्यमंत्री अजीत पाल ने किया था। टंकी के संचालन पर लोगों को सहूलियत मिली है लेकिन कुछ दिन बाद टंकी परिसर में वारदात होने से लोगों में भय व्याप्त है। डेरापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें