फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रभारी मंत्री ने बांटे राहत राशि प्रमाण पत्र, दुखी परिजनों को दी सांत्वना

Sun, 25 May 2025 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक/सिकंदरा। आंधी में बुधवार रात दीवार, छप्पर गिरने से हुई जनहानि के मामले में शनिवार को प्रभारी मंत्री दुखी परिजनों से मिलने पहुंचे। सांत्वना दी और दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद का प्रमाण पत्र वितरित किए। किशौरा निवासी मजीद खां (69) की बुधवार रात आंधी के दौरान कच्ची दीवार गिरने से मौत हो गई थी। एक बकरी भी मर गई थी। शनिवार को प्रभारी मंत्री संजय निषाद मृतक की पत्नी जमीला बेगम, पुत्र शाहिद व पुत्री सन्नों से मुलाकात की। दुखी परिजनों को ढांढ़स बंधाया। दैवीय आपदा से चार लाख रुपये व मवेशी की मौत पर आठ हजार रुपये सहायता राशि मदद का प्रमाण पत्र सौंपा। मृतक के बीमार पुत्र के उपचार के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कच्चे रास्ते में जलभराव पर नाराजगी जता एसडीएम डेरापुर भूमिका यादव को रास्ता दुरुस्त कराने को कहा। इसके पहले वह सिकंदरा के बुधौली निवासी वकील के घर पहुंचे। उनकी पत्नी संगीता मैथा क्षेत्र में मायके गई थीं। वहां आंधी में दीवार गिरने से चपेट में आकर बुधवार रात उनकी मौत हो गई। शनिवार को प्रभारी मंत्री पहुंचे और पति वकील को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

दुखी पुत्र निर्भय, रजपाल व पुत्री ज्योति को सांत्वना दी। यहां डीएम आलोक सिंह व एसपी अरविंद मिश्र व सिकंदरा तहसील कर्मी रहे। बाद में शाम को प्रभारी मंत्री ने माती सर्किट हाउस में आंधी में प्रभावित अकबरपुर तहसील के पुर निवासी छोटे, गंगरौली निवासी सुशील, लोहारी निवासी महेश, आलापुर निवासी विनीता, सरवा टप्पा निवासी प्रदीप सिंह को सहायता प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें