कानपुर। दिव्यांगजनों को यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआइडी) यानि स्वावलंबन कार्ड जारी किए जाने के मामले में कानपुर जनपद प्रदेश में अव्वल रहा। जिला प्रशासन के अनुसार इस वर्ष जनवरी से 31 अगस्त तक जिले में 44,866 कार्ड बनाए गए। नतीजतन कानपुर नगर प्रदेश की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
इसी तरह दूसरे पर शाहजहांपुर (43,444 कार्ड) और तीसरे पर हरदोई (40,802 कार्ड) रहा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने बताया कि जुलाई में भी कानपुर ने शाहजहांपुर को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया था और अगस्त तक यह बढ़त बरकरार रही।
पूरे प्रदेश में अब तक 15,73,415 स्वावलंबन कार्ड बनाए जा चुके हैं। बुंदेलखंड का महोबा सबसे पीछे रहा, जहां केवल 6,702 कार्ड बने। कानपुर में संख्या में बढ़ोत्तरी की वजह जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की ओर से इस शिविर में समाधान दिवस के अवसर पर भी लगाने का निर्देश दिया।