फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाठग का कनेक्शन क्रिप्टो करेंसी घोटाले के आरोपी से जुड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कई देशों के 1500 से अधिक लोगों से ठगी करने के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी का कनेक्शन क्रिप्टो करेंसी घोटाले के आरोपी अमित लखनपाल से जुड़ रहा है। उसकी कॉल डिटेल में अमित लखनपाल का मोबाइल नंबर मिला है। कमिश्नरी पुलिस की एसआईटी कनेक्शन को और गहराई से जांचने में जुट गई है। ईडी के बाद सीबीआई को भी ब्लूचिप व अन्य कंपनियों के नाम से हुई ठगी की पूरी रिपोर्ट दे दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने 42.29 लाख रुपये की ठगी में दिल्ली के मालवीयनगर के रविंद्रनाथ सोनी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। उसकी छह दिन की रिमांड ली गई जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपियों ने ब्लूचिप समेत 12 अन्य कंपनियां खोलकर भारत, दुबई, मलेशिया, नेपाल, जापान समेत कई देशों को निवेश के नाम पर ठगा था। रविंद्रनाथ सोनी की गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरी पुलिस के पास शिकायतों की लाइन लग गई।
ईमेल और व्हाट्सएप से कई शिकायतें आईं। अब तक कोतवाली पुलिस छह जीरो समेत 24 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। रविंद्रनाथ सोनी के तार कई अभिनेताओं और खिलाड़ियों से भी जुड़े थे। उसने कंपनी के प्रमोशन के लिए कई अभिनेताओं को बुलाया था। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक रविंद्रनाथ सोनी की कॉल डिटेल की जानकारी करने पर उसकी बातचीत अमित लखनपाल से भी हुई थी। अमित पर अपंजीकृत डिजिटल मुद्रा बनाकर निवेशकों से ठगी करने का आरोप है। उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई इंटरपोल की मदद से सिल्वर नोटिस जारी करा चुका है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि रविंद्रनाथ सोनी की कॉल डिटेल में अमित लखनपाल का नंबर भी मिला है। दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई हैं। रविंद्रनाथ सोनी भी डिजिटल करेंसी की स्कीम लेकर आया था। दोनों के बीच कनेक्शन खंगाला जा रहा है। ईडी के अधिकारियों से भी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें