संघ शिक्षा वर्ग के लिए पूजन व हवन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक भवानी भीख
- फोटो : संघ कार्यालय
कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ग व्यवस्था संचालन टोली की बैठक रविवार को मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित सीएचएस गुरुकुलम में हुई।
प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहा कि कार्यकर्ताओं में सर्वांगीण प्रवीणता लाने के लिए संघ प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करता है। प्रशिक्षित स्वयंसेवक राष्ट्र की सेवा में अपना तन, मन, धन लगाते हैं।
बताया कि 25 मई से 10 जून तक लगने वाले संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) में 21 जिलों के करीब 500 प्रशिक्षणार्थी गुरुकुलम में रहेंगे। प्रांत संघ चालक भवानी भीख ने व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
सह प्रांत प्रचारक मुनीश, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम, सर्वव्यवस्था प्रमुख अंकुर दीक्षित, सह व्यवस्था प्रमुख प्रशांत, विभाग कार्यवाह साहब लाल आदि मौजूद रहे।