फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: देर शाम तक बाजार गुलजार, खूब बिके खील-गट्टा, इमरती व बालूशाही

Sat, 07 Nov 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर शनिवार को जनपद के सभी प्रमुख बाजार में भीड़ होने से देर शाम तक गुलजार रहे। लोगों ने लइया, खील-गट्टा, शक्कर के खिलौने व सूखी इमरती और बालूशाही की खरीदारी की।
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर सुबह से ही बाजार में रौनक रही। लोगों ने पूजन के लिए मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां व दीये खरीदीं। छोटी मूर्तियां 60 रुपये से लेकर 100 रुपये जोड़ा और बड़ी मूर्तियां 200 रुपये से लेकर 500 रुपये जोड़ा बिकी। मूर्तियों के लिए वस्त्र और माला के साथ मंदिर के लिए रंग-बिरंगी झालरें भी लोगों ने खरीदीं। घर को रोशनी से जगमगाने के लिए इस बार पाप लाइट वाली झालर खूब पसंद की जा रही है। इसके लिए सजावटी दिए भी लोगों ने खरीदे। यह प्रति पीस दो से पांच रुपये में बिके। हालांकि यह सादे दीयों से थोड़े महंगे रहे।
लोगों ने प्रकाश उत्सव में रोशनी करने के लिए मोमबत्ती के पैकेट खरीदे। छह मोमबत्ती का पैकेट 40 रुपये में बिका। किराना दुकानों व अन्य दुकानों पर ग्राहकों ने जरूरत की खरीदारी की। 80 रुपये प्रति किलो में लइया, 160 रुपये प्रति किलो में खील, सौ से 110 रुपये प्रति किलो गट्टा और 160 रुपये प्रति किलो में खिलौना बिका।
विज्ञापन

सूखी इमरती प्रति किलो 200 रुपये और सूखी बालूशाही प्रति किलो 190 रुपये तक में बिकी। किराना दुकानदार दिलीप ओमर ने बताया कि दिवाली पर इमरती व बालूशाही लोग खरीदते हैं। घर में शक्कर की चासनी बनाकर इसे पाग लेते हैं। त्योहार पर टेंट लगाकर मिठाई दुकानें आज सजेंगी। हालांकि लोगों ने पसंद की दुकानों पर पहुंच कर मिठाइयां, गिफ्ट पैक की खरीदारी की। वहीं, सराफा दुकानों पर भी लोग पहुंचे और चांदी के सिक्के, मछली और पसंद के जेवर खरीदे। इससे बाजार में रौनक रही।
.................
पूजन के लिए खरीदे नए वस्त्र
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने के समय पहनने के लिए पसंद की रंग के कुर्ते-पायजामे व अन्य वस्त्रों की लोगों ने खरीदारी की। अकबरपुर के स्टेट बैंक रोड पर रेडीमेड कपड़ा कारोबारी अभिनव ने बताया कि 500 रुपये से कुर्ता-पायजामा सेट शुरू है। पूजन के समय पहनने के लिए इसी रेंज के पीले, नीले, लाल, मैरून रंग के कुर्ते लोगों ने पसंद किए गए। वहीं कई लोगों ने दो हजार रुपये तक के कुर्ते खरीदे। यह पूजन के अलावा अन्य पार्टी आदि में भी पहने जा सकते हैं।
...................
छोटी दिवाली पर हुआ एक करोड़ का कारोबार
जनपद में छोटी दिवाली पर लोगों ने लइया, गट्टा, खील-खिलौना व किराना सामान की जमकर खरीदारी की। एक दिन में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने बताया कि अधिकांश लोग धनतेरस के दिन की खरीदारी कर लेते हैं। इसके बावजूद छोटी दिवाली पर करीब एक करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है। इसमें किराना सहित अन्य सामग्री भी शामिल है। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा कारोबार हुआ है। - आशीष गुप्ता मोनू, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें