भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय पोरवाल ने बताया कि टीम द्वारा बेवजह लोगों को परेशान किए जाने की जानकारी मिली है। इस वजह से दुकानदार डरे हुए हैं। जो दुकानदार जीएसटी के दायरे में नहीं है, उन्हें भी छापेमारी के दौरान परेशान किया जा रहा है। इसकी शिकायत की उच्चाधिकारियों से जाएगी।