अनहोनी की आशंका पर परिजन पवन के कमरे का दरवाजा खुलवाने लगे। काफी आवाज देने के बाद कोई हलचल न मिलने पर दरवाजा तोड़ा तो उसका शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। पिता ने बताया कि वह पवन से अलग कुछ दूर दूसरे मकान में रहता है।
घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल रहा। मृतक की एक तीन माह की बेटी है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया की जुआ में रकम हारने की बात पता चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।