फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सिरफिरे ने पहले युवती का अकाउंट बनाया, फिर अश्लील फोटोज कीं वायरल, पहले कर चुका था समझौता

Mon, 25 Sep 2023 03:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: पुलिस से शिकायत करने पर युवक ने माफी मांगकर समझौता कर लिया। हालांकि इसके बाद आरोपी ने 23 नवंबर को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एडिट कर बेटी की फोटो वायरल करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बाबूपुरवा में सिरफिरे ने युवती की शादी से नाराज होकर उसका फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट कर दी। साथ ही मोहल्ले के युवती के परिचितों से अश्लील चैट भी की। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

बाबूपुरवा निवासी महिला ने बताया कि बीती 22 मई को बेटी की शादी हुई है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से इलाके में रहने वाला शिवम तिवारी बेटी और दामाद समेत उसके परिवार को परेशान कर रहा था। पुलिस से शिकायत करने पर युवक ने माफी मांगकर समझौता कर लिया।
हालांकि इसके बाद आरोपी ने 23 नवंबर को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एडिट कर बेटी की फोटो वायरल करनी शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें