फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मजदूर विरोधी है लेबर कोड, लिया जाए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच कानपुर की ओर से बुधवार को श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इसमें शामिल अलग-अलग यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हाल में लागू किए गए लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप श्रमायुक्त को दिया गया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि सरकार ने मजदूर और किसान वर्ग के साथ धोखा कर श्रम संहिताओं को लागू किया। देश का मेहनतकश वर्ग इसका विरोध करता है। कहा कि काम के 12 घंटे करने के प्रावधान को खत्म किया जाए। यूनियन बनाने और हड़ताल के अधिकार पर प्रतिबंध समाप्त किया जाए। न्यूनतम वेतन को मजबूत किया जाए। जिला स्तर पर श्रम न्यायालयों को बहाल किया जाए। मौके पर असित कुमार सिंह, नवनीत यादव, पीएस वाजपेयी, गौरव दीक्षित, तारिणी कुमार पासवान, राणा प्रताप सिंह, राम प्रकाश राय, धर्मदेव, उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें