कानपुर। कल्याणपुर के कला में शनिवार सुबह पांच बजे घर से टहलने की बात कहकर निकली सातवीं की छात्रा लापता हो गई। काफी देर बाद भी घर न लौटने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि पुलिस ने फुटेज खंगाले तो कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के पास लगे कैमरे में छात्रा जाते हुए दिखी उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। (संवाद)
.........