फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बढ़ते हैं सदा कर्मयोगी हठयोगी हद में रहते हैं...पर खूब बजीं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मर्चेंट चैंबर में रविवार सुबह अनमोल रत्न सेवा संस्थान की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि और कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक शानदार कविताएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

कवि राधेश्याम मिश्रा ने बढ़ते हैं सदा कर्मयोगी हठयोगी हद में रहते हैं...कविता की पंक्तियां पढ़ीं, जिस पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। वहीं डॉ.शिवओम अंबर ने कागज को फाड़ देंगे, कलम को तोड़ देंगे.. सुनाई तो श्रोताओं ने उनका उत्साहवर्धन किया। कवयित्री डॉ. योगिता चौहान ने मां सरस्वती की आराधना में गीत पढ़ा। एक एक कर कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं को सुना सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक नीलिमा कटियार, उद्यमी महेश प्रसाद गुप्ता, विशाल अग्रवाल, आलोक मिश्रा, राधाकृष्ण मिश्र, अनुराग बाजपेई, अरविंद कुमार मिश्रा, संजय यादव, अरुण चतुर्वेदी, सिद्धार्थ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
कवियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में तपेश्वरी प्रसाद स्मृति सम्मान डॉ. शिव ओम अंबर को और संतोष कुमार शाक्य स्मृति सम्मान अनिल दीक्षित को दिया गया। आत्म प्रकाश शुक्ल स्मृति सम्मान शैल भदावरी और रूप रतन बाजपेई स्मृति सम्मान योगिता चौहान को मिला। सम्मानित होने वाले अन्य कवियों में जय प्रकाश मिश्रा, अनिल अमल, अनिल बाजपेई, राजकुमार रंजन, राजेश यादव आर्य, संजीव, अल्पना दीक्षित, बबिता पांडेय, सुनीता रैना, वंदना विशेष और रजिया बेगम शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें